फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 55 मॉडल गांवों का चयन, बनेंगे मृदा स्वास्थ्य कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। किसानों की आय को दोगुना करने की कवायद मेें जुटी सरकार के मृदा स्वास्थ्य कार्ड कार्यक्रम के तहत जनपद के 55 गांवों को चयनित किया गया है। इनमें प्रत्येक विकास खंड के पांच-पांच मॉडल गांव शामिल हैं। इन गांवों में मेले का आयोजन कर न सिर्फ किसानों को जागरूक किया जाएगा, बल्कि मृदा स्वास्थ्य की जांच कराकर किसानों को 2500 रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा। कृषि विभाग ने जिले में 55 गांवों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड कार्यक्रम के लिए चयनित किया है। चयनित गांवों में भूमि में पोषक तत्वों की जांच कराई जाएगी। भूमि की उर्वरकता, उर्वरक प्रबंधन, वर्मी कंपोस्ट, नाडेप कंपोस्ट आदि को लेकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही किसानों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के लिए मेलों का आयोजन भी किया जाएगा। सभी सम्मलित किसानों को 2500 रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

-इन गांवों का हुआ है चयन
मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जनपद के 55 गांवों का चयन किया गया है। इनमें रामपुर मनिहारान विकास खंड के गांव नंदपुर, खानपुर, नौरंगपुर, चहेड़ी, टपरी, नानौता ब्लाक के गांव लंढौरा, कमालपुर बकड़ौली, दादनपुर, लुकादड़ी, उमरी मजबता, देवबंद विकास खंड के साधारणपुर, रामूपुर, महतौली, नगली नूर, खजूरी, नागल के गांव मनोहरपुर, सलूनी, गंगौली गुर्जर, भाटखेड़ी, डगडौली, बलियाखेड़ी के ग्राम चांदनपुर, रूपड़ी गुर्जर, बलियाखेड़ी, वाजिदपुर सानी, आसेवाला, पुंवारका ब्लाक के ग्राम लड़वा, नवाबपुर, कामेशपुर, सूमली, खतौली, मुजफ्फराबाद ब्लाक के ग्राम अल्हेड़ी, मीरपुर, मंडौरा, रवासोली, खेड़ी जुनारदार, सढ़ौली कदीम विकास खंड के बहरामपुर, सिकंदरपुर, रामपुर, सैद मोहम्मदपुर गढ़ जंधेड़ी शामिल हैं। इसके अलावा सरसावा विकास खंड के अब्दुल्लापुर, अहमदपुर सादात, जयरामपुर, हैदरपुर, औरंगजेबपुर, नकुड़ ब्लाक के नयागांव, नल्हेड़ा, पिलखनी, नगला नसीराबाद एवं जुड्डी, गंगोह ब्लाक के गांव पुजना, मुबारिकपुर, बीराखेड़ी, कम्हेड़ा और रंगैल का चयन किया गया है।
अनुदान राशि का उपयोग किसान को उर्वरक एवं कार्बनिक खाद, मृदा सुधारक, जैव उर्वरक और सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए किया जाएगा। प्रगतिशील किसानों के अनुभवों को भी अन्य किसानों के साथ सांझा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामजतन मिश्र, कृषि उपनिदेशक ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें