फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों का किया सम्मान

Tue, 17 Jan 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। नामदेव पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2023 में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा की छाप छोडने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एनडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रजनी राजपूत ने बताया कि सहारनपुर के भीमराव अंबेडकर खेल मैदान में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (मेरठ प्रांत) की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2023 की प्रतियोगिताओं में स्कूल के कक्षा 7 के छात्र पर्व सिंघवाल, कक्षा 5 के अरनव सैनी, कक्षा 8 के आरव सैनी, नर्सरी के छात्र अद्विक सैनी व पारस सैनी, सचिन चहल, कक्षा 6 की छात्रा गौरांशी बंसल, कक्षा पांच की छात्रा अक्षरा सैनी, कल्पना सैनी ने स्वर्ण पदक व कक्षा 8 के छात्र आरव सैनी, आर्यवीर सैनी छात्रा आराध्या कालडा ने रजत पदक एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किए। सभी छात्र छात्राओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्या व प्रबंधक पंकज कुमार द्वारा विद्यालय में उक्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उप प्रधानाचार्य सचिन शर्मा, कोऑर्डिनेटर रुचि राजपूत, व अरविंद शर्मा ने भी छात्र व छात्राओं को आशीर्वाद दिया। ताइक्वांडो कोच आर्यन सैनी द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें