फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दस दिन बाद ढूंढ पाए ठाकुरद्वारा में किस जगह हुआ पानी का रिसाव

Tue, 17 Jan 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में पानी रिसाव को नगर पालिका कर्मचारी दस दिन बाद ढूंढ पाए और नरेश कश्यप वाली गली में पेयजल लाइन का पाइप टूटा मिला है। इसी स्थान से मकानों की नींव में पानी का रिसाव हो रहा था। जमीन धंसने पर मकानों में दरार आ गई। नगर पालिकाकर्मियोंं ने उस पाइप को ठीक जरूर कर दिया, लेकिन गैस पाइप दबाते हुए पाइप तोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मोहल्ले में चेयरमैन पवन गुप्ता वाली गली व उसके पास ही दूसरी गली में जमीन धंसने से मकानों में आ गई थी। वहां पूर्व चेयरमैन पवन गुप्ता के बेटे शिवम गुप्ता, उनके भाई राजीव गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, नरेश एडवोकेट, नरेश शर्मा प्रिंसीपल, पवन कश्यप, प्रदीप कश्यप, जयकिशन कश्यप, पवन गुप्ता, चरणजीत खट्टर, विवेक शर्मा, सतप्रकाश गुप्ता, जयप्रकाश वर्मा समेत करीब 25 लोगों के मकानों में फर्श धंस गया था और दीवारों में दरार आ गई। पानी के रिसाव के कारण जमीन धंसने की बात सामने आ रही थी। इसलिए ही पेयजल लाइन से पानी के रिसाव का पता लगाने में नगर पालिका के कर्मचारी पिछले दस दिन से जुटे हुए थे। इसके लिए ठाकुरद्वारा की कई गलियों में खोदाई की गई थी। वहां सोमवार दोपहर को नरेश कश्यप वाली गली के आखिरी छोर पर खोदाई के दौरान पेयजल लाइन का पाइप टूटा हुआ मिला है। नगर पालिका कर्मियों के अनुसार गैस पाइप लाइन दबाते हुए उस पाइप को तोड़ा गया है और इस कारण ही पानी का रिसाव हो रहा था। उस पाइप को नगर पालिका कर्मियों ने ठीक कर दिया।

गैस कंपनी के अधिकारियों को डीएम ने लगाई फटकार
नगर पालिका ने गैस कंपनी को नोटिस जारी किया था। गैस कंपनी के अधिकारी सोमवार को डीएम से मिलने पहुंचे और नगर पालिका को गलियां व पेयजल लाइन ठीक कराने के लिए धनराशि देने की बात कही। डीएम राजकमल यादव ने नाराजगी जताई और कहा कि कंपनी ने एक भी नियम का पालन नहीं किया। इसलिए कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गैस कंपनी के लाइन डालने से लेकर नगर पालिका को गलियां व पेयजल लाइन ठीक कराने के लिए मिले एक करोड़ 27 लाख रुपये खर्च की जांच चल रही है। इसकी जांच रिपोर्ट जल्द देने के लिए कहा गया है। जिसके आधार पर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। राजकमल यादव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें