अंबेहटा के मंदिर में स्थापित खाटू श्याम जी की मूर्ति
अंबेहटा। मुरादखेड़ी गांव में नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को गांव में मूर्ति स्थापना से पहले मंगल कलश यात्रा निकाली गईं। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर गांव की परिक्रमा की। बाद में मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में श्रीराम दरबार और बाबा खाटूश्याम जी की मूर्ति स्थापित की गई। कार्यक्रम में पहुंचे गंगोह विधायक चौधरी कीरत सिंह ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया तथा ऐसे कार्यों में लोगों से आगे आने का आह्वान किया। धार्मिक अनुष्ठान पंडित नाथीरम शर्मा ने सम्पन्न कराएं। बाद में भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष चौधरी सत्यपाल सिंह,चौधरी जगदीश पंवार, रोहित पंवार, राजकुमार खेडी, सोमवीर, प्रकाश चन्द, विजय धीमान, नाथीराम सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद रहे। संवाद