साढ़ौली कदीम। सरकार द्वारा किसानों को रबी सीजन की फसल बुवाई हेतु कृषि निवेश केन्द्र से पचास प्रतिशत अनुदान पर गेहूं का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इच्छुक किसान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पर्याप्त बीज प्राप्त कर सकते हैं। राजकीय कृषि निवेश केन्द्र गन्देवड के प्रभारी मो. अल्ताफ ने बताया कि केन्द्र पर रबी सीजन की बुवाई के लिए बेहतर पैदावार देने वाली गेहूं की पीबीडब्लू 723, एचडी 3059, एचडी 2967, एचडी 3086 आदि किस्म के बीज पचास प्रतिशत अनुदान पर किसानों को दिए जा रहे हैं। बीज लेने के इच्छुक किसान अपना आधार कार्ड, बैंक पास बुक की छाया प्रति व खतौनी की नकल लेकर 1440 रुपये प्रति बैग की दर से नकद जमा कर बीज प्राप्त कर सकते हैं। अनुदान की पचास प्रतिशत धनराशि डीवीटी के माध्यम से किसान के खाते में भेजी जाएगी। संवाद