सहारनपुर। उपभोक्ता सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव गोयल सिक्का का शारदा मंडल में स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा संगठन है, जो हर कार्यकर्ता को सम्मान देता है। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से बौखलाकर विपक्ष भ्रम फैलाने में लगा है, लेकिन जनता विपक्ष को अच्छी तरह जानती है। महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने भी विचार रखे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, संदीव रावत, अनिल मित्तल, नूतन शर्मा, बबीता सैनी, प्रदीप, यशपाल पुंडीर, रूकमणि, संजू सिंह, सतेंद्र पुंडीर, विरेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे। संवाद