फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष कराया द्वितीय रेडमाईजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को प्रेक्षकों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने एलईडी के माध्यम से ईवीएम का विधानसभा वार द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। राजनीतिक दलों की सहमति पर अलग-अलग विधानसभाओं के रेंडमाइजेशन की सूची तैयार की गयी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि इस प्रक्रिया से प्रत्येक विधानसभा के लिए ईवीएम मशीनों का बूथवार चिह्नीकरण कर लिया गया है। इसके पहले भी ईवीएम का रेंडमाइजेशन सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन एवं संपूर्ण मतदान प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए यह रेंडमाइजेशन किया गया है। जिससे राजनीतिक दलों को ईवीएम को लेकर किसी प्रकार का कोई संदेह न रहे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा किसी भी पोलिंग बूथ का नंबर बताकर प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रमाणित करने के लिए रि-रेंडमाइजेशन भी कराया गया। रेंडमाइजेशन पर प्रेक्षकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी, समस्त रिटर्निंग आफिसर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें