फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मास्टर ऑफ लॉ के लिए नौ अक्तूबर को जारी होगी दूसरी ओपन मेरिट

Sat, 07 Oct 2023 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय परिसर में संचालित परास्नातक पाठ्यक्रम मास्टर ऑफ लॉज में प्रवेश के लिए दूसरी ओपन मेरिट नौ अक्तूबर को जारी होगी। दाखिले दस अक्तूबर की सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रवेश समिति के सदस्य प्रो. विनोद कुमार ने बताया कि मास्टर ऑफ लॉज की पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट से छूटे हुए अप्रवेशित अभ्यर्थियों से पहली ओपन मेरिट में लेकर प्रवेश लिए गए हैं। इसके बाद भी मास्टर ऑफ लॉज में छह सीटें रिक्त हैं। जिनके सापेक्ष विश्वविद्यालय छह और सात अक्तूबर की शाम पांच बजे तक पुन: पंजीकरण खोल रहा है। नौ अक्तूबर को दूसरी ओपन मेरिट और उतने ही छात्रों की प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी, जिसके दाखिले दस अक्तूबर को होेंगे। यदि इसके बाद भी सीट बचती है तो दस अक्तूबर की दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक प्रतीक्षा सूची से उपलब्ध प्रवेशार्थियों से आरक्षण व वरीयतानुसार प्रवेश पूर्ण किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें