दून हाईवे पर पुराने पुल की बगल में बनाया गया लोहे का नया पुल
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। विकेंड में देहरादून-मसूरी जाने वाले यात्रियों को अब दून हाईवे पर जाम से दो चार नहीं होना पड़ेगा। उनके लिए राहत भरी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पुराने पुल की बगल में नया पुल बना कर तैयार कर दिया है जिसे आवागमन के लिए भी खोल दिया गया है।
बता दें कि छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहंड से चार किमी आगे बरसाती मोहंड रो नदी पर लाल पुल के नाम से अंग्रेजों के वक्त का पुल है। यह पुल वनवे है। ऐसे में विकेंड और गर्मियों की छुट्टियों में अक्सर शिवालिक पहाड़ियों के बीच इस पुल पर जाम लग जाता था। कई बार तो पुल पर वाहन खराब या दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से रूट तक डायवर्ट करना पड़ता था। इन दिक्कतों को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा पुराने की पुल की बगल में लोहे का ही नया पुल बनाया गया है।
इस पुल को आवागमन के लिए खोल दिया गया है। इस पुल के चालू होने से अब जाम की समस्या से निजात मिल गई है। बता दें कि एचएचएआई द्वारा दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है। इसमें यूपी और उत्तराखंड की सीमा में 12 किमी लंबी एलिवेटेड रोड भी बनाई जा रही है। अगले वर्ष अक्तूबर तक इसके पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद देहरादून का सफर और आरामदायक हो जाएगा।
दून हाईवे पर नए पुल से गुजरते वाहन- फोटो : SAHARANPUR