सहारनपुर। होली की छुट्टियों में सहारनपुर से गोरखपुर और वाराणसी जाने चाहते हैं तो आप स्पेशल ट्रेनों में प्रयास करें। अभी तक तीन होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो चुकी है। इनमें स्लीपर से लेकर एसी क्लास की सीटें खाली हैं। दो से तीन और होली स्पेशल ट्रेनें चल सकती हैं। इसलिए स्पेशल ट्रेनें सहारा बनेंगी।
सहारनपुर से अप-डाउन में करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। होली का त्योहार नजदीक है, इसलिए लोगों ने घर जाने के लिए ट्रेनों में बुकिंग शुरू कर दी है, ताकि सफर में कोई परेशानी न हो। इसलिए सहारनपुर से होकर बिहार, कोलकाता, पंजाब, मुंबई और दिल्ली जाने वाली नियमित ट्रेनें फुल हो गई।
हाल ही में रेलवे की ओर से 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन 21 व 28 मार्च और गोरखपुर-चंडीगढ़ 22 व 29 मार्च, 01654 श्री माता वैष्णो देवी-वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस 24 से 31 मार्च तक और 01653 बनारस-श्री माता वैष्णो देवी स्पेशल एक्सप्रेस 24 से दो अप्रैल तक चलाने का निर्णय लिया है। चंडीगढ़-गोरखपुर होली स्पेशल में 22 मार्च को स्लीपर में 272, एसी सेकेंड में 105 और एसी थर्ड क्लास में 328 सीटें खाली हैं। इनके अलावा श्रीमाता वैष्णों देवी-वाराणसी में भी सीट खाली है। इसलिए जिन लोगों ने अभी तक रिजर्वेशन नहीं कराया है, वह करा लें। कहीं ऐसा न हो कि कुछ दिनों में सीट ही नहीं मिले।