फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ढमोला पर अवैध पुल बनाने वालों की तलाश, कार्रवाई करेगा विभाग

Sat, 21 Jan 2023 11:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सिंचाई विभाग ढमोला नदी पर बिना अनुमति के पुल बनाने वालों की तलाश में जुट गया है। विभाग जल्द ही पुल को ध्वस्त करने के साथ ही उसका निर्माण कराने वालों के खिलाफ एफआईआर भी कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

महानगर में शामिल गांव सराय के पास ढमोला नदी पर करीब 15 फीट चौड़ा और करीब 70 फीट लंबा पुल निर्माण किया जा रहा है, जिसका निर्माण 90 फीसदी पूर्ण कर लिया गया है। पुल सिंचाई विभाग की अनुमति के बिना बनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो आसपास की जमीनों के दाम बढ़ाने के मकसद से पुल का निर्माण कराया गया है, साथ ही पुल को बनाने में मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में कभी भी बरसात के मौसम में तेज बहाव में यह पुल हादसे क वजह भी बन सकता है। अमर उजाला ने 21 जनवरी के संस्करण में उक्त समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। जिसके बाद से सिंचाई विभाग के अधिकारी हरकत में हैं।
अधिकारियों ने अवर अभियंता को टीम के साथ मौके पर भेजा था, जिन्होंने भी पुल को किसी व्यक्ति द्वारा मनमाने तरीके से बनाया जाना पाया है। अब विभाग पुल बनाने वालों की तलाश में जुटा है। मौके पर पहुंचे विभाग के अधिकारियों को बताया गया है कि पुल बनाने वालों में कोई पूर्व प्रधान शामिल है, जबकि एक व्यक्ति अन्य किसी गांव का है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पुल पूरी तरह अवैध रूप से बनाया गया है, जो ध्वस्त किया जाना तय है। साथ ही उन लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने यह गलती की है।
विज्ञापन

हमने अवर अभियंता को मौके पर भेजकर मामले को दिखवाया है। हम उन लोगों का पता लगा रहे हैं, जिन्होंने पुल बनवाया है। निश्चित रूप से पुल ध्वस्त कराया जाएगा, क्योंकि वह मानकों के अनुरूप भी नहीं है। किसी को भी नदी या नदी के तट पर अवैध निर्माण की इजाजत नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन

विनोद कुमार, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें