फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नवजात को चोरी करने वाली महिला की तलाश जारी

Thu, 24 Sep 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल से नवजात को चोरी करने वाली महिला की तलाश जारी है। पुलिस ने बुधवार देर शाम एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम निवासी नाजिम की पत्नी शबाना ने रविवार रात बच्चे को जन्म दिया था। सोमवार को नाजिम बच्चे को टीका लगवाने के लिए ऑपरेशन थिएटर के पास पहुंचा था, जहां खुद को अस्पताल का स्टाफ बताते हुए महिला ने उससे बच्चे को ले लिया था और उसे टीके का कार्ड लेने के लिए वार्ड भेज दिया था। नाजिम को वापस लौटने पर न महिला मिली और न ही उसका बच्चा।
इसके बाद उसने अस्पताल प्रशासन को सूचना दी थी। इसके बाद से थाना जनकपुरी पुलिस महिला की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बुधवार देर शाम एक महिला को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि उसने नवजात को क्यों चोरी किया था। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि महिला की तलाश चल रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें