सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों और नवादा रोड पर करीब 40 बीघा भूमि पर किए जा रहे मिट्टी एवं दीवार बनाने के कार्य को सील किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध निर्माण के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार और सचिव रामजीलाल ने बताया कि मोहल्ला संज्ञान के छोटा इमामबाड़ा के पास पांच दुकानों के निर्माण कार्य को सील किया गया। गिल कॉलोनी में भूतल पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत सेटबैक कवर करते हुए किए जा रहे निर्माण कार्य एवं दो भूखंडों को मिलाकर कराए जा रहे निर्माण कार्य को सील किया गया। कोर्ट रोड पर भूतल पर किए जा रहे निर्माण, मिशन कंपाउंड में भूतल पर कराए जा रहे निर्माण कार्य, सेटबैक कवर करते हुए बेसमेंट भूतल व प्रथम तल के स्लैब कार्य, भूतल पर कराए जा रहे निर्माण नवादा रोड स्थित फतेहपुर जट्ट में करीब 40 बीघा भूमि पर लगभग डेढ़ फीट ऊंची दीवार करके 15 फुट चौड़ी मिट्टी का फड तैयार करने के कार्य को भी सील किया गया। अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार शर्मा, सहायक अभियंता सार्थक शर्मा, अवर अभियंता प्रदीप गोयल, सुधीर कुमार, हरिओम गुप्ता आदि मौजूद रहे।