फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: देवबंद में एसडीओ से मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Mon, 13 Jul 2020 06:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद में देवबंद के एसडीओ विद्युत के साथ मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक चार जुलाई को सांपला रोड निवासी सादिक अपने दो अन्य साथियों के साथ लाइन शिफ्टिंग कार्य के लिए रेलवे रोड स्थित बिजली दफ्तर गया वहां उसकी किसी बात को लेकर एसडीओ से कहासुनी हो गई।

विज्ञापन


आरोप था कि उक्त लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डाल वहां रखे सामान को तोड़ दिया। इतना ही नहीं एसडीओ के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने एसडीओ अमित कुमार त्यागी की तहरीर पर नामजद आरोपी सादिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें