फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एसडीएम ने की बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। उपजिलाधिकारी दीपक कुमार ने बाल विकास की कन्वर्जन समिति एवं स्वास्थ्य विभाग की तहसील स्तरीय टास्क फोर्स समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा भी की।
शुक्रवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम दीपक कुमार ने बाल विकास विभाग की कन्वर्जन समिति द्वारा चिह्नित किए गए कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग की तहसील स्तरीय टास्क फोर्स के डॉ. विजेंद्र सिंह ने उपजिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि 7 से 12 अगस्त तक मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस अभियान के अंतर्गत जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है या जिनका छूट गया है। ऐसे बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा। एसडीएम ने साढ़ौली कदीम एवं मुजफ्फराबाद ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान नायब तहसीलदार अनिल कुमार, सीडीपीओ मुजफ्फराबाद संयोगिता यादव, सीडीपीओ साढ़ौली कदीम पुष्पा चौधरी, आपूर्ति निरीक्षक डॉ. दीपंकर शर्मा, बीएमसी गीता राय व तराना, सुशील सैनी, विक्रम सैनी, अनुज सैनी, मोहम्मद शरीफ, मीनाक्षी, मंजू, गायत्री राणा, नीलम रानी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें