फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगरायुक्त मेरी बहन हैं और अपर नगरायुक्त मेरे भाई ......

विज्ञापन
विज्ञापन
- निगम के एक अधिकारी के विदाई समारोह में एक अन्य अधिकारी ने खोया आपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर आयुक्त मेरी बड़ी बहन हैं और अपर नगर आयुक्त मेरे भाई। बाकी सब....(अपशब्द बोल)...।
नशे की हालत में निगम के एक अधिकारी द्वारा बोले गए यह शब्द सुनकर हर कोई हैरान रह गया। मौका था निगम के ही एक अधिकारी के विदाई समारोह का।
दरअसल, नगर निगम के एक अधिकारी की सेवानिवृत्ति पर एक होटल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नगर आयुक्त को छोड़कर निगम के तमाम अधिकारी मौजूद थे। समारोह में निगम का एक अन्य अधिकारी पार्टी में पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त अधिकारी की नशे में हालत में थे। उसने कुछ ऐसे अपशब्द भी पार्टी में बोले, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह गया। अंत में उसने ऐसी बात बोली, जिसका चाहकर भी अधिकारी विरोध नहीं कर सके। उक्त अधिकारी का कहना था कि नगर आयुक्त उनकी बड़ी बहन और अपर नगर आयुक्त बड़े भाई हैं। ऐसे में बाकी सभी लोग के बाद उन्होंने अपशब्द बोले, । उनके इन शब्दों को सुनकर सब अधिकारी हक्के बक्के रह गए और एक-एक कर वहां से निकल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें