फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: योगी की सभा में जा रहे एसडीएम रामपुर मनिहारान की गाड़ी पलटी

Sat, 13 Apr 2024 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बाजोरिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में एसडीएम रामपुर मानवेंद्र सिंह का उपचार करते चिकित्सक। संव
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में बड़गांव जा रहे एसडीएम रामपुर मनिहारान मानवेंद्र सिंह की सरकारी गाड़ी गांव मुंंडीखेड़ी के पास एक कार से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एसडीएम और उनका अर्दली घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को गाड़ी से बाहर निकला। इसके बाद उनका उपचार सहारनपुर के निजी अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन


हादसा सहारनपुर बड़गांव मार्ग पर रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव मुंडीखेड़ी के पास शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे हुआ । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव से अचानक सड़क पर आई कार एसडीएम की सरकारी गाड़ी से टकरा गई। हादसे के बाद कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। हालांकि उसकी कार का बंपर और अन्य सामान टूट कर सड़क पर गिर पड़ा।
गाड़ी में एसडीएम मानवेंद्र सिंह के साथ ड्राइवर रोहित सैन, अर्दली सतपाल, गनर शेर सिंह, होमगार्ड महेंद्र पाल थे। हादसे में एसडीएम के कंधे में चोट आयी है। जबकि अर्दली सतपाल घायल हो गया। बाकी सभी सुरक्षित हैं। एसडीएम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। उधर, हादसे के बाद एसडीएम को देखने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, एसडीएम नकुड़ संगीता राघव अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें