नानौता। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे स्थित कोयो होटल में एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। इस दौरान होटल से 20 से अधिक युवक-युवतियां पकड़े गए। इनमें एक युवती स्कूल ड्रेस में थी। पुलिस ने युवक-युवतियों सहित संचालक व एक अन्य को हिरासत लेते हुए एंट्री रजिस्टर व कई दस्तावेज कब्जे में लिए।
एसडीएम की टीम ने लगभग तीन घंटे तक होटल में जांच-पड़ताल की। कुछ युवक युवतियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, जबकि छह से अधिक युवकों व महिलाओं को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस ने होटल संचालक व एक अन्य युवक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
इस दौरान कॉलेज की ड्रेस में एक युवती भी मिली। अनुमति संबंधी कागजातों में भी अनियमितताएं पाई गई। पुलिस ने होटल का एंट्री रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम ने अपने समक्ष ही होटल के शटर को बंद कराते हुए बाहर से ताला लगावाया। एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से होटल की शिकायतें मिल रही थी। इस वजह से कार्रवाई की गई है।