फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने 20 बीघा जमीन को कराया कब्जा मुक्त

विज्ञापन
गंगोह के ढलावली में जमीन को कब्जा मुक्त कराते एसडीएम हिमांशु नागपाल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार को एसडीएम हिमांशु नागपाल राजस्व कर्मियों व पुलिस को साथ लेकर गांव ढलावली पहुंचे। जहां उन्होंने निरस्त किए गए हरियाली पट्टों की 20 बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराया।
विज्ञापन

पूर्व में इस भूमि पर पौधरोपण के लिए हरियाली पट्टे दिए गए थे। जिस पर पौधरोपण न कर कुछ लोग खेती कर रहे थे तो कुछ ने अवैध निर्माण कर लिया था। एसडीएम ने बताया कि इन पट्टों को निरस्त कर दिया गया है। पट्टे निरस्त होने व कई बार कहने के बाद भी उक्त लोगों द्वारा भूमि को खाली नहीं किया गया। एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। जेसीबी व ट्रैक्टर चलाकर स्थाई एवं अस्थाई कब्जे को हटा दिया गया है। प्रशासनिक कार्रवाई से कब्जाधारियों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम हिमांशु नागपाल का कहना है कि कब्जा मुक्त कराई गई जमीन में पौधरोपण कर ग्रामहित में उपयोग किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि सरकारी जमीनों पर किसी को भी अवैध कब्जा नही करने दिया जाएगा। टीम में कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक संजय सिंह, लेखपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें