फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने पकड़े अवैध खनिज से भरे तीन ओवरलोड वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। खनिज का अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन रुक नहीं रहा है। एसडीएम दीपक कुमार ने मंगलवार रात थाना मिर्जापुर क्षेत्र में अवैध खनिज से लदे तीन ओवरलोड वाहनों को चेकिंग के दौरान पकड़ा। इन वाहनों को मिर्जापुर पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन

एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि रात करीब 12 बजे उन्होंने रायपुर में खनिज से लदे वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान तीन वाहनों में ओवरलोड खनिज भरा गया था। उनके चालकों से खनिज के परिवहन से संबंधित प्रपत्र दिखाने के लिए कहा गया। वे ऐसा नहीं कर पाए। जिससे तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। उन्हें मिर्जापुर पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के लिए परिवहन एवं खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें