बेहट। एसडीएम दीपक कुमार ने किसानों से पराली व गन्ने की पत्ती न जलाने की अपील की है। एसडीएम खुद भी बुधवार को क्षेत्र में निकले और खेतों में जाकर किसानों को जागरूक किया।
एसडीएम दीपक कुमार ने राजस्व, पंचायत एवं पुलिस विभाग के स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों को अभियान चलाने और गांव-गांव में किसानों को जागरूक करने के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। इससे पहले एसडीएम ने इस संबंध में तहसील में बैठक बुलाई। जिसमें तहसीलदार प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार अनिल कुमार, राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल शामिल हुए। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि क्षेत्र में किसानों को पराली व गन्ने की पत्ती न जलाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यदि जागरूक करने और समझाने के बाद भी कोई किसान पराली व पत्ती जलाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। संवाद