सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को दो अवैध निर्माण सील किए। पहली कार्रवाई चिलकाना रोड पर एल्पाइन स्कूल की बगल की गली में की गई, जहां 1600 वर्ग गज भूमि पर फैक्टरी के लिए भवन का निर्माण किया गया है। दूसरी कार्रवाई मल्हीपुर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के पास की गई। यहां एक व्यक्ति द्वारा कॉमर्शियल निर्माण किया जा रहा है। प्राधिकरण की टीम उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह और सचिव डीपी सिंह के निर्देश पर पहुंची थी। टीम में हरिओम गुप्ता, शील कुमार जैन, विजय, विश्वास कुमार आदि शामिल रहे।