फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव

विज्ञापन
सहारनपुर में सावन के सोमवार पर बागेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। श्रावण मास के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिवालयों और मंदिर पहुंचकर भगवान शंकर की विशेष पूजा अर्चना की। पंचामृत से स्नान कराने के साथ जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे।
विज्ञापन

राधा विहार स्थित श्री औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने पूजा अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का बेलपत्र और अबीर गुलाल से श्रृंगार किया। इसके साथ ही रूद्रीपाठ एवं शिव महिमा स्त्रोत का पाठ कर महारूद्राभिषेक किया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव को बेल पत्र अर्पण से जीवन गुणात्मक संतुलन सृजित करता है। शिव त्रिगुणात्मक सत्ता को समय भाव में धारण कर समाधिस्त रहते हैं। बेल पत्र त्रिगुुत्मक सत्ता सत्तोगुण, रजोगुण, तमोगुण का प्रतीक है। इसके साथ ही भोले बाबा को भोग लगाया गया।
इसके अलावा श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में सुबह छह बजे से लगातार श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते रहे। इसके साथ व्यवस्था देखने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने जायजा लिया। इसी तरह श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री नाराणपुरी मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री बालाजी धाम, तहसील शिव मंदिर सहित अनेक मंदिरों में श्रद्धालुओ ने सुबह और शाम के समय जलाभिषेक किया।

सहारनपुर में सावन के सोमवार पर भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में सावन के सोमवार पर भूतेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें