फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 90 हजार लोगों की स्क्रीनिंग, 279 के लिए सैंपल, मिले 10 टीबी संक्रमित

Sun, 26 Nov 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देश को टीबी रोग से मुक्त करने की कवायद जारी है। इसके बाद भी जिले में रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही। एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान में दो दिन के अंदर 90 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई। 279 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 10 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है। उधर, लगातार नए टीबी रोगियों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

जिले में टीबी रोगियों की खोज के लिए 23 नवंबर से एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान चल रहा है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने 340 टीमों को लगाया गया है। टीम में 20 नोडल और 68 सुपरवाइजर बनाए गए। टीमें प्रतिदिन घर-घर जाकर दस्तक दे रही है। घरों में सभी सदस्यों से टीबी के बारे में जानकारी ले रही। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि 23 व 24 नवंबर को टीम द्वारा 90 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की है।
279 लोगों के नमूने लिए और जांच कराई। जांच रिपोर्ट में 10 लोग टीबी से ग्रसित मिले। यह टीबी मरीज रामपुर मनिहारान, बलियाखेड़ी, सबदलपुर, गंगोह, पुवांरका और सरसावा क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों में टीबी के लक्षण मिले हैं, उनका इलाज शुरू करा दिया है। यह अभियान पांच दिसंबर तक चलेगा। मंगलवार को टीम जिला कारागार में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें