फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दोपहर में झुलसाऊ धूप, शाम को हवा के साथ छाईं घटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान सबसे अधिक 42 डिग्री पर पहुंचा, न्यूनतम तापमान 24.3 रहा
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस बार अभी तक का सर्वाधिक है। न्यूनतम तापमान भी 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। दिन में झुलसाऊ धूप के बाद शाम को हवा के साथ घटा छाई तो लोगों को कुछ राहत मिली।
शनिवार की सुबह से ही धूप तेज थी। शाम चार बजे तक तेज धूप ने लोगों को झुलसाए रखा। घरों से लोग मजबूरी में ही बाहर निकले। लेकिन उसके बाद अचानक मौसम ने करवट ली, जिसके बाद तेज हवा के साथ बादलों की आगमन शुरू हुआ। पांच बजे तक आसमान पूरी तरह बादलों से घिर गया। बादलों के साथ हवा चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। दोपहर के मुकाबले शाम को बाजारों में भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान की बात करें तो शुक्रवार की तुलना में न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमानों में वृद्धि दर्ज की गई। जो न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 22.6 डिग्री सेल्सियस था वह शनिवार को बढ़कर 24.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी जो शुक्रवार को 39 था, वह शनिवार को बढ़कर 42 पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने रविवार को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें