फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 1.70 लाख वाहन तीन महीने के लिए किए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
-15 साल की अवधि पूरी कर चुके वाहन सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे
विज्ञापन

-प्रदूषण रोकने के लिए संभागीय परिवहन विभाग करेगा कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। 15 साल की अवधि पूरी कर चुके 1.70 लाख दोपहिया और चौपहिया वाहनों को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। ऐसे वाहन सड़क नहीं चलाए जा सकते हैं। अगर सड़कों पर वाहन चलते मिले तो संभागीय परिवहन विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 15 साल से अधिक पुराने वाहन प्रतिबंधित हैं। यह वाहन धुआं उगलने के साथ प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि जिन वाहनों का नवीनीकरण या पंजीयन नहीं कराया गया है, वह सड़क पर चलने योग्य नहीं माने जाएंगे। वाहनों का संचालन बंद करना होगा। इस श्रेणी में जिले के 1.70 लाख दोपहिया और चौपहिया वाहन शामिल हैं। ऐसे में वाहनों से यदि कोई दुर्घटना होती है तो उसका पूर्ण दायित्व वाहन मालिक का होगा। इसके बाद भी वाहन स्वामियों ने मनमानी की तो अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें