फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी की मार, डायरिया और बुखार कर रहा वार

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बरसात के मौसम में उमस भरी गर्मी से डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में आने वालों में सबसे अधिक मरीज डायरिया और बुखार के शामिल हैं। ओपीडी में रोजाना एक हजार के पार मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों मौसम के उतार-चढ़ाव से लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। कभी तेज धूप तो कभी हल्की बारिश से स्वास्थ्य पर खासा असर पड़ रहा है। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी फुल चल रही है। आलम यह है कि ओपीडी में डॉक्टरों के कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी कतार है। ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज डायरिया, बुखार और सिरदर्द के मरीज आ रहे हैं। बच्चों में जहां उल्टी-दस्त की शिकायत है तो वहीं बड़ों की बुखार से सेहत बिगड़ रही है।
निजी अस्पतालों में भी बढ़ी मरीजों की संख्या
प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। वायरल बुखार तेजी से पैर पसार रहा है। बुखार की शिकायत मिलने पर डॉक्टर डेंगू, मलेरिया और टायफाइड की जांच करा रहे हैं। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में डेंगू और मलेरिया का कोई केस नहीं मिला है।
विज्ञापन

पैथोलॉजी लैबों में सैंपलों की भरमार
जिला अस्पताल और निजी पैथोलॉजी लैबों में सैंपलों की भरमार है। एसबीडी जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए मरीजों की भीड़ है। इसी तरह निजी पैथोलॉजी लैब में भी तीमारदार अपने मरीजों की जांच के लिए पहुंच रहे हैं।
बच्चों में डायरिया की शिकायत
एसबीडी जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विरेंद्र भट्ट ने बताया कि ओपीडी में 60 से 70 बच्चे आ रहे हैं। अधिकांश बच्चों में डायरिया, उल्टी-दस्त की शिकायत है। इनमें से सात से आठ बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है।
-तेजी के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव आ रहा है। कभी धूप तो कभी बारिश हो रही है। ऐसे मौसम में लोगों को बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है। थोड़ी सी लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में एक हजार से अधिक मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. बृजेश राठौर, प्रभारी प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें