फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों पर फहराए जाएं खादी के ध्वज: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्तर से घरों में लगने वाले झंडे पॉलिस्टर एवं साटन के हो सकते हैं। उन्होंने शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों, स्कूलों, संस्थाओं, उद्योगों एवं उनके कर्मचारियों के घरों पर खादी से बने झंडे ही लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने खादी के ध्वजों का निर्माण स्वयं सहायता समूहों से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सरकारी कार्यालय, अर्द्धसरकारी कार्यालय, स्कूल, संस्थाएं और उद्योग आदि जल्द ही अपनी मांग के अनुसार सूची उपलब्ध कराएं। ग्रामीण क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी को गांवों में मांग के अनुसार सूची उपलब्ध करा दें। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि विद्यालयों में हर घर तिरंगा अभियान की महत्ता को बच्चों को बताई जाए। इसका प्रचार-प्रसार करने के लिए रैली भी निकाले । उन्होंने 11 से 17 अगस्त तक मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह में राष्ट्रभक्ति के दृष्टिगत सभी जनपद वासियों से प्रत्येक घर पर राष्ट्रध्वज लगाने की अपील की है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर संजीव मांगलिक, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें