सहारनपुर। जिले में दोपहर के समय चिलचिलाती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाए रखे। शाम के समय हवा गुम होने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
मंगलवार सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा। हल्की हवा चलने से मौसम सुहावना रहा। सुबह दस बजे तक लग रहा था कि दिनभर ऐसे ही रहेगा, लेकिन उसके बाद बादल छंटने शुरू हुए। दोपहर 12 बजे तक आसमान पूरी तरह साफ हो गया, जिसके बाद धूप निकल आई। इसके बाद शाम तक तेज धूप रही, जिसकी वजह से लोगों के पसीने छूट गए। शाम के समय सूरज तो छिप गया, लेकिन हवा गुम हो गई। ऐसे में गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग ने बुधवार की सुबह भी बादल छाए रहने की संभावना जताई है। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद धूप निकलने का अनुमान है।
बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथिन्यूनतम-अधिकतम
16 जून27-36.5
15 जून27-37
14 जून26-36
13 जून26-34
12 जून25-34
11 जून24-35
10 जून27-42