देवबंद। चीनी मांझे में फंसकर स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। पीडि़त युवक ने पुलिस को तहरीर देकर पतंग उड़ा रहे युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
कासिमपुरा गांव निवासी शिवम शनिवार को स्कूटी से जा रहा था। घर से कुछ दूर पहुंचा तो रास्ते में खड़ा गांव का ही एक युवक चीनी मांझे से पतंग उड़ा रहा था । शिवम को मांझा दिखाई नहीं दिया और जिससे मांझे से उसकी गर्दन पर कट लग गया। उसने हाथ से मांझे को हटाने का प्रयास किया तो उसकी हथेली भी कट गई। घायल शिवम ने पुलिस को तहरीर देकर पतंग उड़ा रहे युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
चीनी मांझे पर डीएम का आदेश स्वागत योग्य : सिद्दीकी
देवबंद। पशु पक्षी प्रेमी व समाजसेवी अरशद सिद्दीकी ने डीएम द्वारा चीनी मांझे पर प्रतिबंध लगाए जाने के आदेशों का स्वागत किया है। सिद्दीकी ने कहा कि वह पिछले लंबे समय से चीनी मांझे पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे थे।