फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किसान के उत्पीड़न का आरोप लगा बिजलीघर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता

Sun, 15 Jan 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जंधेडी बिजलीघर पर पहुंचे भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता
विज्ञापन
नानौता। बिजली विभाग के चेकिंग अभियान के नाम पर किसान से अवैध वसूली के प्रयास से खफा भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर पहुंचकर जेई के समक्ष रोष जताया। जेई के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के गांव कल्लरपुर राजपूत में ठसका व जंधेड़ी बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों द्वारा एक किसान के यहां चेकिंग की गई। आरोप है कि किसान से सुविधा शुल्क की मांग की गई। इसके बाद किसान इकट्ठा होकर भाकियू अराजनैतिक युवा के जिलाध्यक्ष पुनीत चौधरी के साथ बिजलीघर पहुंचे। जहां ग्राम प्रधान भोजपुर रामकिशन कोरी, मुकेश राणा, योगेश चौधरी, हरपाल सिंह, धीर सिंह, प्रदीप कुमार, आशु कुमार, शुभम कुमार, भोपाल सिंह आदि किसानों ने बिजलीकर्मियों के उत्पीड़न का विरोध किया।
जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी किसान का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। जेई के समझाने पर किसान लौट गए। उधर, इस संबंध में बिजलीघर जंधेड़ी व ठसका के जेई राम कुमार का कहना था कि रुपए मांगने का आरोप मिथ्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें