फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में फीस के कारण नाम नहीं काटेंगे स्कूल : गुप्ता

विज्ञापन
सर्किट हाउस में पत्रकारो से वार्ता करते उप्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा विशेष ग? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने कहा बच्चों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसके लिए समिति बनाई जाएगी, इसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कोरोना काल में फीस की वजह से कोई स्कूल संचालक बच्चों का नाम नहीं काट सकता है और न ही जमा फीस जमा करने के लिए दबाव बना सकता है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ. विशेष गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में सभी के सामने संकट आया, अभिभावकों के साथ ही स्कूलों पर भी, क्योंकि देखा जा रहा है कि अध्यापकों और स्टाफ की तनख्वाह नहीं निकल पा रही है। इस समस्या का हल बैठकर निकाला जाएगा। अभिभावक भी इसमें सहयोग करें। साथ ही सभी मदरसों सहित सभी धर्मों के शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन कर किशोर न्याय अधिनियम 2015 के साथ जोड़ा जाएगा। समय-समय पर बच्चों की काउंसिलिंग की जाएगी और उनके हितों के बारे में अवगत कराया जाएगा।
प्रवासी कामगारों और महिलाओं को काम दिलवाने के लिए भी सरकार कार्य कर रही है, ताकि उनके बच्चों को भी कोई परेशानी न हो। प्रवासी श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी योजना तैयार की जा रही है। इसमें शिक्षा सहित समस्त विभागों के अधिकारियों को शामिल कर निगरानी होगी। इसके अलावा भीख मांगने वाले और बाल श्रमिकों को पुष्टाहार देने की योजना पर भी काम चल रहा है। एक सवाल के जवाब में कहा अगर कहीं हुक्का बार संचालित हो रहे हैं तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उनको बंद कराएंगे, क्योंकि, देखा गया है कि किशोर अवस्था में इस लत की चपेट में आ रहे हैं। इस दौरान एडीएम प्रशासन एसबी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें