फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टूटी नाली तथा रास्ते पर अतिक्रमण के चलते फंसी स्कूली बस

विज्ञापन
चिलकाना के गांव बुड्ढा खेड़ा में नाली में फंसी बस। श्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
चिलकाना। गांव बुड्ढाखेडा में टूटी पुलिया तथा सड़क पर अतिक्रमण कर डाली गई मिट्टी के कारण स्कूली बस स्लिप हो गई। गनीमत रही कि बस दीवार से नहीं टकराई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सहारनपुर के एक स्कूल की बस चिलकाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा से बच्चों को लेकर जा रही थी। गांव में टूटी पड़ी नाली के निकट सडक पर अतिक्रमण कर डाली गई मिट्टी एवं नाली में बस के पहिएं धंस गए। बस मिट्टी से स्लिप होकर बराबर में दीवार से टकराने से बाल-बाल बची। बस में सवार बच्चे बस के स्लिप होते ही चीखने चिल्लाने लगे। बस चालक की सूझ बूझ के चलते बच्चों को बस से उतार कर घंटों की मशक्कत के बाद बस को निकाला गया। बस के ड्राइवर ने बताया कि सड़क पर लगे मिट्टी के ढेर एवं सामने टूटी हुई नाली के कारण बस स्लिप होकर दीवार से टकराने से बाल बाल बची। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें