फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी ने एसए क्रिकेट एकेडमी को 54 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी ने एसए क्रिकेट एकेडमी को 54 रन से हराया
विज्ञापन

सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर खेली जा रही सेठ घनश्यामदास गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को एक मुकाबला हुआ। इसमें एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने एसए क्रिकेट एकेडमी को 54 रन से हराया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेेबाजी करने उतरी एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट गवाकर 233 रन बनाए। इनमें शाहनवाज ने 117 रन की पारी खेली, जबकि रक्षित ने 64 रन बनाए। एसए क्रिकेट एकेडमी के लिए अभिजीत को दो विकेट मिले। 234 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी एसए क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गवाकर 179 ही रन बना सकी। जॉनी ने 48 व मेहंदी हसन ने 41 रन बनाए। एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम के अनस ने चार तथा अजमल ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच शाहनवाज को चुना गया। मैच के दौरान सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन सचिव लतीफ उर रहमान, साजिद उमर, अमीर कुरैशी, रणधीर कपूर, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, मृदुल गर्ग, संजय शर्मा, नीरज गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें