प्रभु का गुणगान करने से ही सफल होता है मानव जीवन
नागल। आचार्य ग़ौरव कृष्ण महाराज ने कहा कि प्रभु का गुणगान करने से ही मानव जीवन सफल होता है।
बढ़ेडी कोली स्थित एक स्कूल के सभागार में श्रीमदभागवत कथा के शुभारंभ पर कथा का अमृत पान कराते हुए उन्होंने कहा कि बिना प्रभु गुणगान के जीवन सफल नहीं हो सकता। हमें अपने जीवन को सत्कर्मों में लगाना चाहिए। तभी मानव जीवन का उद्देश्य पूरा हो सकता है। इससे पूर्व गांव के मुख्य मार्गों से महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली। कथा का शुभारंभ गौतम चौधरी तथा पूजन मृत्युंजय भटनागर ने किया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर अनिल शर्मा ने किया। मुख्य रूप से संतोष शर्मा, सुबोध शर्मा, सुनीता शर्मा, कुसुम शर्मा, रेखा शर्मा, कमलेश शर्मा, रीना, स्मृति, पूनम धीमान, रचना गर्ग, अलका धीमान, अजय भटनागर, सुनील भटनागर, केला शर्मा, रिया गर्ग, निभा शर्मा, उषा कश्यप, अक्षित शर्मा, हर्षित, अर्पित, श्रीपाल चंद धीमान, अंशिका, शैलजा, सावित्री, जूजू आदि उपस्थित रहे।