फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतपाल हत्याकांड का खुलासा: 'इतनी शराब मत पिया कर नशेड़ी', कहने पर भड़का शराबी, ईंट मारकर की हत्या; गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2026 09:23 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: सहारनपुर के गागलहेड़ी में सतपाल के सिर पर पीछे से पड़ोसी भोज ने ईंट मार दी थी। अस्पताल में सतपाल की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भोज काे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन
गिरफ्तार हत्यारोपी भोज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गागलहेड़ी में नशे की हालत में टोके जाने की रंजिश में युवक ने पड़ोसी पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात के दो दिन बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल ईंट भी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए हत्या की वजह भी बताई।
विज्ञापन

 

मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव हसनपुर भलस्वा निवासी प्रदीप ने 27 जून को तहरीर दी थी, जिसमें बताया था कि चाचा सतपाल पर पीछे से ईंट से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। उपचार के दौरान 29 जून को मेडिकल कॉलेज में सतपाल की मौत हो गई, जिसके बाद प्राथमिकी में हत्या की धारा बढ़ा दी गई।
 
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी भोज ने बताया कि सतपाल पड़ोस में रहने वाले रामकिशन के यहां काम करता था। 26 जून को रास्ते में दोनों की मुलाकात हुई। उस समय आरोपी नशे में था और सतपाल ने उसे टोका था। सतपाल ने कहा था कि 'अबे इतनी शराब मत पिया कर नशेड़ी'।  इसी बात से नाराज होकर अगले दिन उसने सतपाल को घर लौटते समय रास्ते में रोक लिया और उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सतपाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी भोज को गांव से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल ईंट बरामद की।

ये भी देखें...
UP: बिजनौर के युवक की गढ़ में पीट-पीटकर हत्या, ठंडों व धारदार हथियारों से किया हमला, रंजिश में वारदात की आशंका
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें