सहारनपुर। उन्नाव रेप और हत्याकांड के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन एएसडीएम दीप्ती देव यादव को सौंपा।
शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन और नगर विधायक संजय गर्ग के नेतृत्व में हकीकत नगर धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि उन्नाव में बलात्कार पीड़िता को जिंदा जलाने की घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सभ्य समाज के माथे पर कलंक है। उन्होंने उन्नाव में हुई घटना के लिए उत्तरप्रदेश सरकार की लापरवाही और लचर कानून व्यवस्था को दोषी ठहराया। उन्होंने राज्यपाल से रेप कांड के दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने और मौजूदा भाजपा विधायक को तत्काल बर्खास्त कराने की मांग की। नगर विधायक संजय ने कहा कि उन्नाव में बलात्कार पीड़िता को जिन्दा जलाने की घटना कानून व्यवस्था के नाम पर कलंक है। उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ पहले की कार्रवाई हो जाती तो पीड़िता को जिंदा जलाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। उन्होंने प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार गृह सचिव, डीजीपी और अन्य उच्चाधिकारियों को तत्काल हटाने की मांग की। महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह, शाहनवाज खान, मांगेराम कश्यप आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान जिला महामंत्री अहतेशाम अली, शाहनवाज चांद, सहदेव चौधरी, संदीप चौधरी, विजेश शर्मा, राहिल सैफी, अब्दुल गफूर, फैसल सलमानी, प्रवीण बांदूखेड़ी, नदीम कुरैशी, नवाब गुर्जर, मुस्तकीम राणा, मोहित कश्यप, देवेंद्र चौहान, आकाश पंवार, राव वजाहत, राव लाखन, बिट्टू रादौर, भूपेंद्र चौधरी, फहाद सलीम, बलकार चौधरी, करण सिरसका, सौरभ, उमर अली, ओमकार, विवेक वर्मा, सन्नी राणा, प्रदीप राणा, हसीन कुरैशी आदि मौजूद रहे।