फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संकट कटै मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा

Fri, 07 Apr 2023 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सिद्धपीठ प्राचीन श्री बालाजी हनुमान मंदिर से बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका विभिन्न बाजारों में पुष्प वर्षा स्वागत हुआ। बैंडबाजों पर बज रही धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


मोहल्ला चौंताला स्थित मंदिर परिसर से श्री बालाजी आध्यात्मिक सत्संग मंडल साधक परिवार द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी विश्वनाथ गोयल, पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, उत्सव संचालक व यात्रा प्रभारी विनय जिंदल ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। यात्रा में सबसे आगे युवा धर्म ध्वज लेकर चल रहे थे। उनके साथ समिति का बैनर लिए दो युवक चल रहे थे। इनके साथ ही प्रथम देव श्री गणेश रथ में विराजमान होकर चल रहे थे। इनके पीछे महिलाएं मंगल कलश शिरोधार्य कर चल रही थी। विभिन्न बैंडबाजों ने धार्मिक धुनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
यात्रा में खाटू श्याम, बालाजी महाराज, राधा-कृष्ण, हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। पानीपत से आए फूलों के रथ पर श्री बालाजी महाराज का स्वरूप विराजमान था। रथ के सारथी विश्वनाथ गोयल, श्री भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के रथ के सारथी मुकेश चौरसिया रहे। शोभायात्रा में पदाधिकारी लाल पटका और पगड़ी पहनकर चल रहे थे। विभिन्न बाजारों में पुष्प वर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया हुआ।
विज्ञापन

शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर बड़तला यादगार, भगत सिंह चौक, बाजार मोरगंज, चौक फव्वारा, नया बाजार, सराफा बाजार होते हुए हलवाई हट्टा पहुंची, जहां श्रद्धालुओं के बीच केक काटा गया। इसके पश्चात शोभायात्रा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

इस दौरान राकेश मोहन शर्मा, अजय शर्मा, सुरेंद्र मोहन शर्मा, नवीन गर्ग, मनमोहन शर्मा, राकेश शर्मा, अजय शर्मा, विजय शर्मा, नितिन शर्मा, योगेश बिट्टू, अक्षित, संजय भारद्वाज, राजेश वर्मा, दीपक अग्रवाल, विभोर जिंदल, संजय गुप्ता, रामपाल पुंडीर, ललित अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें