फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सफाई व्यवस्था ठेके पर देने के खिलाफ सफाईकर्मियों का प्रदर्शन

Tue, 03 Nov 2026 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के 58 वार्डों की सफाई व्यवस्था ठेके पर देते ही सफाईकर्मियों ने विरोध शुरू कर दिया है। दोनों कंपनियों ने एक नवंबर से काम शुरू किया है, लेकिन दो नवंबर को ही नगर निगम में सफाई कर्मियों ने कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नगर निगम प्रशासन पर निजी कंपनियां उन पर थोपने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

स्थाई संविदा एवं ठेका सफाई कर्मचारी संघ कई दिन से विरोध कर रहा है। सोमवार को संगठन से जुड़े अनेक महिला एवं पुरुष कर्मचारी नगर निगम में इकट्ठा हुए और नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राधेश्याम बबलू बौहत ने कहा कि सफाईकर्मियों का शोषण चरम पर पहुंच गया है। सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली सरकार में सफाई कर्मचारियों पर निजी कंपनी थोपी गई है। जो सफाईकर्मी वर्षों से काम कर रहे हैं।
उनका जबरदस्ती दूसरे वार्डों में स्थानांतरण किया जा रहा है। इससे सफाईकर्मी तनाव में हैं। उन्होंने कहा कि सफाई का कार्य आपातकालीन भी होता है। उनको कभी भी दिन हो या रात काम पर बुला लिया जाता है। ऐसे में कंपनी द्वारा बायोमैट्रिक से हाजिरी लगाने की अनिवार्यता करना कर्मचारी का उत्पीड़न होगा। उन्होंने 72 घंटे में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में अविनाश बिरला, अनुज वाल्मीकि, सोनू बिरला, अमित गौहर, विक्की, संजय, आशु बिरला, नरेश प्रेमी, गंगाराम, नीलम, सुरजीत घाघट, अमित आदिवाल आदि रहे। इसके बाद सभी कर्मचारी मिलने के लिए नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे। वहां उनकी नगर आयुक्त के साथ वार्ता चली।
विज्ञापन


सफाईकर्मी बायोमैट्रिक उपस्थिति व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं। उन्हें बता दिया गया है कि बायोमैट्रिक व्यवस्था अनिवार्य है, जो सभी कर्मचारियों के लिए लागू है। इसमें अधिकारी से लेकर अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉ. प्रवीण शाह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें