फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुट्टू का आटा, काला नमक सहित दस खाद्य पदार्थो के सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। शारदीय नवरात्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय है। शनिवार को टीम ने देहात क्षेत्रों में छापा मारकर कुट्टू का आटा, काला नमक समेत दस खाद्य पदार्थो के सैंपल भरे। इस दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद करके चले गए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को शारदीय नवरात्रों में खाद्य पदार्थो में मिलावट रोकने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य द्वितीय) पवन कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में नकुड़ तहसील के सरसावा, गंगोह और नानौता कस्बे में छापा मारा गया। इस दौरान टीम ने कुट्टू के आटे के सात सैंपल लिए गए। साथ ही दूध, हल्दी और काला नमक का एक-एक नमूना भरा। सभी दसों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शुक्ला, रणधीर सिंह, अमित सिंह, कुलदीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें