सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि गांधी जयंती पर सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। साथ ही सभी कार्यालयों, विद्यालयों और अन्य संस्थाओं में सुबह नौ बजे महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि गांधी जयंती परम्परागत तरीके से मनाई जाएगी। स्कूलों और कालेजों में गांधी जयंती पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें गांधी के विचारों पर प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में गांधी जी के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही स्वैच्छिक श्रमदान एवं स्वच्छता पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। संवाद
अवैध निर्माण सील किया
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को जोन आठ क्षेत्र में एक व्यवसायिक निर्माण को सील किया। इसमें आरसीसी के कॉलम बनाकर निर्माण कार्य चल रहा था।
विकास प्राधिकरण के सचिव रामजीलाल ने बताया कि भूतल पर 20 आरसीसी कॉलम बनाकर किए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों के विरुद्घ कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान सहायक अभियंता पीके शर्मा, अवर अभियंता सुधीर कुमार और मेट मदनपाल आदि मौजूद रहे। संवाद