फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सफाईकर्मियों समेत 133 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव

विज्ञापन
कोरोना जांच को सैंपल लेते चिकित्सक - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। कोरोना के सामूहिक फैलाव को रोकने के लिए इसकी जांच हेतु स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम गांव-गांव जाकर सैंपल एकत्र कर रही है। वहीं, पिछले दिनों लिए गए नगरपालिका के आठ सफाईकर्मियों समेत 133 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि बीते एक सप्ताह में मोबाइल टीम ने भायला, केंदुकी, करंजाली, साखन कलां आदि गांवों के 125 लोगों का सैंपल ले चुकी है। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, पूर्व में नेगेटिव आ चुके नगर पालिका के आठ सफाई कर्मियों की दोबारा जांच कराई गई है, इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि गांवों व नगर में कोरोना सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आने से पता चला है कि देवबंद में अभी तक कोरोना का सामूहिक फैलाव नहीं हुआ है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।
देवबंद में कोरोना के केवल तीन केस एक्टिव
देवबंद। सीएचसी अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि देवबंद से मिले कोरोना केसों में अब केवल तीन मरीज ही अस्पतालों में भर्ती है। बाकी के मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 29 मई के बाद देवबंद में कोई कोरोना का केस नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें