फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दस दुकानों से लिए 13 कीटनाशकों के नमूने

Sat, 11 Mar 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कीटनाशक रसायन विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण करती जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा
विज्ञापन
सहारनपुर। अधोमानक कीटनाशकों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने नकुड़ और गंगोह क्षेत्र के कीटनाशक विक्रेताओं के यहां छापे की कार्रवाई की। उन्होंने दस दुकानों से जांच के लिए कीटनाशकों के 13 नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा ने बताया कि कीटनाशक विक्रेताओं के मारे गए छापे में जांच के लिए नमूने लिए गए हैं, साथ ही दुकानदारों के अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। कीटनाशक रसायनों के नमूनों को विश्लेषण के लिए राजकीय प्रयोगशाला को भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि अधोमानक और बिना बिल के कीटनाशक रसायनों की खरीदारी करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। लाइसेंस लिए बिना कीटनाशक की दुकान करने वालों के साथ ही उसके भवन स्वामी के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी। किसान खरीदारी करने पर दुकानदार से कीटनाशक रसायन का बिल जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें