सोफिया इंग्लिश मीडियम गर्ल्स स्कूल से बारहवी की परीक्षा देकर आते छात्र छात्राएं
सहानपुर। सीबीएसई की परीक्षाओं में शनिवार को 12वीं की गणित विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के बाद परीक्षार्थी खिले चेहरों के साथ केंद्रों से बाहर निकले। परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को बेहद आसान बताया। परीक्षार्थियों ने एक, दो और तीन नंबर के प्रश्नों को सबसे आसान बताया।
प्रश्न पत्र 80 नंबर का रहा, जिसमें कुल 38 सवाल पूछे गए थे। प्रश्न पत्र पांच खंडों में था, जिसमें खंड क, ख, ग, घ और ड़ दिए गए थे। खंड क में एक से 18 नंबर तक के सवाल पूछे गए, जो बहुविकल्पीय थे। इसी खंड में प्रश्न 19 और 20 भी शामिल रहे। सभी प्रश्न एक-एक नंबर के रहे। खंड ख में प्रश्न संख्या 21 से 25 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न रहे, जो दो-दो नंबर के रहे। खंड ग में प्रश्न संख्या 26 से 31 तक लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे गए, जो तीन तीन नंबर के थे। खंड घ में प्रश्न संख्या 32 से 35 तक के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे गए, जो पांच पांच नंबर के रहे। खंड ड़ में प्रश्न संख्या 36 से 38 तक प्रकरण अध्ययन आधारित प्रश्न रहे, जिनके लिए चार-चार नंबर निर्धारित थे।