रंगोली प्रतियोगिता में सामिया और नौरीन अव्वल
बेहट। राजकीय महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान एवं दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने अपने कलात्मक हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
प्राचार्य डॉ. नीतू यादव ने कहा कि छात्राओं को अध्ययन के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी कदम बढ़ाने चाहिए। इस तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से मनोबल तो बढ़ता ही है, साथ ही आगे बढ़ने के अवसर भी मिलते है। आज के समय में छात्राओं का आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सामिया व बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा नौरीन ने पहला, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अंशुल व मेहरूनिशां ने दूसरा तथा बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं नीलम, बेबी व शिवानी तीसरे स्थान पर रही। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी डॉ. शालिनी सोनी आदि प्राध्यापकों की मौजूदगी रही।