फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी व खो-खो में समीर और नगमा की टीम विजयी

Mon, 05 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
इस्लामिया डिग्री कॉलेज में स्पोर्ट्स मीट 2016 के पुरस्कृत छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इस्लामिया ग्रुप ऑफ कालेज में चल रही स्पोर्ट्स मीट 2016 का सोमवार को समापन हो गया। विजयी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय जूडो टीम के खिलाड़ी प्रवेश चौधरी ने स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रवेश चौधरी ने कहा कि सर्वांगीण विकास में शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलकूद आवश्यक हैं। क्रीड़ा अधिकारी सुमित चौधरी ने कहा कि स्पोर्ट्स मीट में वॉलीबाल, बैडमिंटन, खो-खो, दौड़, कबड्डी, शूटिंग व शतरंज आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

वॉलीबाल में राव अबरार की टीम विजयी रही। इसी तरह कबड्डी एवं खो-खो में समीर अहमद व नगमा की टीम ने बाजी मारी। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राव जुनैद व बालिका वर्ग में मनीषा विजयी रही। शूटिंग प्रतियोगिता में सय्यदा सुमय्या प्रथम रही। इनके अलावा काशिफ, अंकित राणा, कर्मजीत, युधिष्ठिर, शुभम राणा, सुहैल, सलमा, नगमा, काशिफा ने भी विभिन्न खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


संचालन डा. मुजम्मिल कमर ने किया। कार्यक्रम में डा. प्रवीण यादव, अखलाक चौधरी, संजय, हसीजा, राहुल देव त्यागी, अश्वनी कुमार, संजय शुक्ला, रूशना परवीन, मंजू कपिल, रहमत, अमितेश, अनवर पाशा, इमरानुल हक, नुरूल हसन, फखरूद्दीन, आरिफ कुरैशी, संतोष शुक्ला, वकील अहमद, खालिदा फातिमा मौजूद रहे।

दून वैली में बच्चों से पूछे ज्ञान वर्धक प्रश्न ःदेवबंद। दून वैली पब्लिक स्कूल में सोमवार को ज्ञान वर्धक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें बच्चों से ज्ञान वर्धक प्रश्न भी पूछे गए। 
बच्चों ने पूरे महीने की जन्म तिथियों को एक तिथि पर सामूहिक रूप से बर्थ-डे पार्टी मनाई।

पर्पल-डे में बच्चों को पर्पल रंग की वस्तुओं का ज्ञान कराया । बच्चों ने गीत, कविता और कहानी सुनाकर सबका दिल जीत लिया। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने कहा व्यवहारिक शिक्षा महत्वपूर्ण है। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने कहा व्यवहारिक शिक्षा के बिना किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें