फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में चोट और पसली टूटने से हुई समद की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। गांव खुजनावर निवासी आठ साल के समद की हत्या के प्रकरण में पुलिस दो दिन बाद भी खाली हाथ है। हालांकि पुलिस गांव का दौरा कर लगातार ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पीएम रिपोर्ट में समद के सिर में चोट लगी होने और पसली टूटी हुई आई है। ऐसे में साफ है कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि 26 जुलाई की शाम गांव खुजनावर स्थित अपने घर से लापता हुए आठ साल के समद पुत्र मुर्तजा का शव तीस जुलाई की दुपहर गांव के ही मज्जन के धान के खेत में पड़ा मिला था। परिजनों द्वारा किसी से भी कोई रंजिश न बताए जाने के बाद पुलिस के लिए यह केस पहेली बना है। मामले की जांच कर रही टीम में शामिल एसआई का कहना है कि जिसे भी वे संदिग्ध मान कर परिजनों से उसके बारे में जानकारी लेते हैं परिजन उसे क्लीन चिट दे देते हैं। पुलिस पिछले दो दिन से लगातार गांव में जा कर अब तक पचास से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कोई भी यह नहीं बता सका। सीओ सदर नीरज सिंह बताते हैं कि पुलिस टीम गंभीरता के साथ हत्याकांड के खुलासे में लगी है। कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि वे भी मानते हैं कि गांव में कोई भी कुछ जानकारी देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें