फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों में तिरंगे काे सलामी

Wed, 17 Aug 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
देवबंद के एक मदरसे में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 दारुल उलूम वक्फ समेत दूसरी इस्लामिक शिक्षण संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया।  
विज्ञापन


ईदगाह मार्ग स्थित दारुल उलूम वक्फ में वरिष्ठ उस्ताद मौलाना सिकंदर, जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह में शेख सानी मौलाना रशीद बस्तवी, मदरसा मेराजूल उलूम में मोहतमिम इब्राहीम कासमी, खानकाह में मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी में मोहतमिम मौलाना मुजम्मिल अली, मदरसा जामिया रशीदिया में मोहतमिम मौलाना मरगूब, अंदरुन कोटला में मदरसा तुल बनात में सैय्यद उमर फारुख, शगुफ्ता प्रवीन व मौलाना इब्राहीम कासमी, मोहल्ला गुज्जरवाड़ा में मदरसा जामिया कुद्सियात अल इस्लामिया लिल बनात में प्रभारी मौ. आमिर, मदरसा जामिया उम्मुल कुर्रा जूनियर हाईस्कूल में मैनेजर अंजार अली व प्रधानाचार्य इमर उस्मानी, मंगलौर रोड स्थित मदरसा जामिया अरबिया इनामिया में मौलाना मुजफ्फर हुसैन, खानकाह स्थित मर्कजुल मारिफ प्राइमरी स्कूल में विधायक माविया अली के बेटे हैदर अली व प्रधानाचार्य इफ्फत फात्मा, मोहल्ला बड़जियाउलहक स्थित मदरसा जामिया कासमिया डीटीसी में मोहतमिम कारी मो. इब्राहीम कासमी, मोहल्ला पठानपुरा में अमन वेलफेयर सोसायटी के कार्यालय पर संस्थापक जर्रार बेग, तलहेड़ी बुजुर्ग स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक प्रमोद त्यागी, मुकेश त्यागी व प्रधानाचार्य पंकज कंसल, एसके हैप्पी स्कूल में भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष संजीव कुमार जैन, सुभाष चौक स्थित यू लाइक पब्लिक स्कूल में दिलशाद गौड़ व जर्रार बेग ने ध्वजारोहण किया।

इस्लामिक शिक्षण संस्था मदरसा असगरिया में बिलाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल की और से स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें