फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रैंकिंग में खराब प्रदर्शन वाले विभाग के अधिकारियों का रोका जाएगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को सुधार करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

- सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर जन शिकायतों का निस्तारण करें
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने रैकिंग में खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताई। जिस विभाग का रैकिंग में प्रदर्शन खराब है उनके अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा। अधिकारी सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठक जन शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सीएम डेशबोर्ड व विकास कार्यों के मूल्यांकन और अनुश्रवण के लिए मासिक समीक्षा की। डीएम ने जिले की खराब रैंकिंग आने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए डी श्रेणी प्राप्त करने वाले विभागों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिन विभागों की प्रगति ठीक है पर पोर्टल पर डी श्रेणी आ रही है वह तत्काल मुख्यालय स्तर से बात कर उसे ठीक कराते हुए पोर्टल के स्क्रीन शॉट के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने श्रम विभाग की खराब कार्यशैली पर सहायक श्रमायुक्त का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह पोर्टल योजनाओं के क्रियान्वयन का सबसे महत्वपूर्ण पोर्टल है, इसलिए इसे गंभीरता से लिया जाए। विभागीय अधिकारी केवल रैंकिंग वाली योजनाओं पर ही अपना ध्यान केंद्रित न करते हुए सभी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने विद्युत निगम को विद्युत आपूर्ति में सुधार लाते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए निर्धारित समय के सापेक्ष शत-प्रतिशत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत विभाग की समस्याओं के निस्तारण के मद्देनजर एडीएम प्रशासन को विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ अलग से बैठक करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ विजय कुमार, एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें