फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सैनी समाज ने भी की मृत्युभोज बंद करने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। वैश्य अग्रवाल समाज द्वारा तेरहवीं पर मृत्युभोज समाप्त करने की घोषणा के बाद अब अन्य समाज के लोग भी कुरीतियों के खिलाफ उठ खड़े हुए हैं। सैनी विकास समिति की बैठक में भी तेरहवीं पर मृत्यु भोज न देने एवं अन्य कुरीतियों पर चर्चा उपरांत मृत्यु भोज न देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष डाॅ. पवन सैनी ने कहा कि तेरहवीं पर मृत्यु भोज एक बड़ी कुरीति है जो रुढि़वादी है। मातम में दावत होना किसी भी दशा में ठीक नहीं है। कुछ समाज में यह प्रथा बंद कर दी गई हैं, हमें भी उनसे प्रेरणा लेते हुए यह बंद करनी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष डाॅ. राधेश्याम सैनी ने कहा कि दहेज प्रथा, नशाखोरी, अशिक्षा भी समाज के लिए घातक साबित हो रही हैं। कोषाध्यक्ष डाॅ. सतीश सैनी ने कहा कि शिक्षा से ही शिखर तक पहुंचा जा सकता हैं। संरक्षक नरसिंह, प्रेमचंद सैनी, बालेश सैनी, मा. यशपाल सिंह, जयपाल सिंह, लखपत राय, ब्रजेश सैनी, संजय सैनी, चंद्रपाल सैनी, मुल्की राज, कश्मीर सिंह आदि रहे। अध्यक्षता डाॅ. पवन सैनी व संचालन ईसम सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें